रायपुर/प्रदेश कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया शुक्रवार को सूरजपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें चार्ज करने में लगे है। दरअसल बीते दिनों कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्षों की बैठक में कांग्रेस के सभी जिला प्रभारियों और अध्यक्षों को बूथ स्तर पर कमेटी गठित करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद सभी जिला अध्यक्षों ने अपने जिलों और ब्लाकों में बैठकों का दौर शुरू किया और अब कांग्रेस बुथो में पहुंचकर बूथ कमेटी बनाने में लगी है। जिसकी शुरुआत कांग्रेस ने अम्बिकापुर और सरगुजा क्षेत्र से की है।
कांग्रेस के इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने सभी जिला प्रभारियों को अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ में कार्य करने का प्रशिक्षण दिया। सिंहदेव ने भाजपा के सोशल मीडिया मैनेजमेंट का उदाहरण देते हुए कहा था की हमारी विपक्षी पार्टियों का डिजिटल माध्यम मजबूत है। हमें भी अब जनता तक पहुंचने के लिए इस पर कार्य करना चाहिए। कांग्रेस ने पांच सदस्यों की बूथ कमेटी में एक महिला, बुजुर्ग, और युवा को शामिल करने के निर्देश दिये। जो चुनाव में लोगों को मतदाता पर्ची देने और मतदान केंद्र तक पहुंचाने का काम भी करेंगे।
आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस की बनाई गई टीम ने अपने-अपने विभाग के कार्य तेज शुरू कर दिए है। छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया की उपस्थिति में 11 जनवरी से कांग्रेस ने इस मिशन की शुरुआत अम्बिकापुर से कर दी है। छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री पी.एल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेश बघेल और कार्यकारी अध्यक्ष द्वय डाॅ. शिवकुमार डहरिया एवं रामदयाल उईके स्वयं बूथों में जाकर कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात कर रहे है। आज पी.एल. पुनिया सूरजपुर में बूथ कमेटी की बैठक लेने के बाद सूरजपुर से ट्रेन द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे।